फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बसपा पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटा, सात की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Sat, 25 Feb 2023 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Boiler Explode in Meerut News in Hindi: बसपा पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बॉयलर फट गया। जिससे गैस रिसाव हो गया और पूरी छत उड़ गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर घायल हुए हैं। वहीं मरने वालों की उम्र 25 से 35 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन


वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। मारे गए लोगों के प्रति दुख जताते हुए अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है।

घायलों का हाल जानने पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर भी घायलों का हाल जानने मेडिकल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ितों के इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतने और जांच कमेटी द्वारा घटना की ठीक प्रकार से जांच करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीएमएस धीरज बालियान और ज्ञानेश्वर आदि मौजूद रहे।

उधर, हादसे के बाद तबीयत बिगड़ने पर पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में जन शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी उड़ गई, जिसमें दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए। 

घायल युवक ने बताया कि बुधवार को शाम साढ़े बजे 27 लोगों का एक दल जम्मू से मेरठ के लिए रवाना हुआ था। ठेकेदार जगदीश कुमार जम्मू से लेवल लेकर चला था। सभी लोग गुरुवार सुबह आठ बजे मेरठ पहुंच गए थे। बताया गया कि सभी मजदूर 1000 रुपये रोज की मजदूरी पर एक महीने के लिए आए थे।



पीड़ितों के अनुसार कुछ लोग काम करने के बाद लौटे हुए थे। वहीं कुछ लोग आलू भरने का काम कर रहे थे। इसी बीच तेज धमाके की आवाज हुई और धूल के गुब्बार बन गए। इसी बीच चीख-पुकार की आवाज आने लगी। धीरे-धीरे करके लेंटर पूरी तरह गिरने लगा। सभी लोग पहली बार मेरठ काम के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें: रिपोर्ट: किशोरों के हाथ में तमंचे-पिस्टल, बड़ी वारदातों को दे रहे अंजाम, सप्लायरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

वहीं घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। 

बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के थे और ये कल ही काम पर आए थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हैं। टीमों का कहना है कि मजदूरों को चिह्नित करने का काम बाद में किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पहले राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

वहीं मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ अलर्ट पर हैं। घायलों के लिए 20 बैड तैयार किए गए हैं। सीओ सिविल लाइंस के साथ तीन थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद है। एंबुलेंस को तेजी से निकालने के लिए सड़क पर भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है। तीन शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।

हॉस्पिटलों में भर्ती घायलों के नाम
सूरज पुत्र चरणदास, निवासी रामनगर जम्मू, सुदेश पुत्र चरणदास निवासी जम्मू, काका राम पुत्र दर्शन कुमार निवासी जम्मू, रमेश पुत्र रतन निवासी पंचारी, जम्मू, ऋषिपाल पुत्र फकीर सिंह निवासी जम्मू, घर सिंह, पवन पुत्र चंदूदास निवासी जम्मू, श्यामलाल, गोपाल सिंह पुत्र रोमाल सिंह, निवासी उधमपुर, शेरू पुत्र रतन निवासी उधमपुर, रतन सिंह पुत्र जनके सिंह पंचारी उधमपुर, खेमराज पुत्र सतराम, रतन चंद पुत्र मंगते राम निवासी उधमपुर, कृष्णकुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी रामनगर, यशपाल पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी उधमपुर आदि घायल हुए हैं।

मृकतों के नाम
1. बलदेव सिंह पुत्र रुमाल सिंह निवासी पंचारी जिला उधमपुर
2. मृतक बलवीर पुत्र बंशीलाल निवासी पंचारी उधमपुर
3. मृतक सत्यपाल पुत्र जगतराम निवासी बढौता थाना पंचारी उधमपुर 
4. मृतक बलवंत पुत्र चरणदास निवासी जोफड़ थाना रामनगर जिला उधमपुर
5. मृतक होशियार सिंह पुत्र नामालूम निवासी सूम्बड़ थाना रामबन जिला रामबन
विज्ञापन

घटना की जानकारी लगने पर डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। वहीं कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंचे।

जिला अधिकारी का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज के बराबर में एक सीबीएसई का स्कूल है, जिसको कल यानी शनिवार को बंद रखा जाएगा।

हादसे की जानकारी मिलते ही जनप्रतिनिधि भी पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर उन्होंने हादसे में बचे मजदूरों से बात की। मजदूरों ने बताया कि वह जम्मू के रहने वाले हैं और हादसे से कुछ देर पहले ही वह कोल्ड स्टोर से बाहर चाय पीने आए थे। उन्होंने बताया कि मलबे में उनके साथ आने वाले लगभग 25 से 27 लोग दबे हैं। बचाव कार्य के दौरान अब तक 13 से 14 लोगों को बाहर निकाला गया है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला की खास रिपोर्ट: जेल में सजा काट रहे बंदी कर रहे जड़ी-बूटी तैयार, आप भी ऐसे करें बीमारियों को दूर

एक के बाद एक जा रही एंबुलेंस
हादसे के बाद मौके पर दर्जनों एंबुलेंस और आला अधिकारी पहुंच गए हैं। एक के बाद एक लगभग 11 एंबुलेंस मलबे में दबे मजदूरों को लेकर मेरठ पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर 2-3 जेसीबी मौके पर बुलाई गई है, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी है।

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीन लोग पहुंचे थे। दो मृत थे, जिनकी उम्र 26 और 35 साल थी। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि एक घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। दो अन्य मृतक सीधे मोर्चरी लाए गए, इमरजेंसी नहीं पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें