फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निकाय चुनाव की मतपेटी स्ट्रांग रूम में की गई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। चुनाव खत्म होने के साथ ही निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे 78 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अब 13 मई को मतगणना होने के बाद ही मालूम पड़ेगा कि किसके सिर पर जनता ने ताज बांधा है। वहीं, मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। मतगणना होने तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद उम्मीदवारों के एजेंट की मौजूदगी में मतपेटियों को सील किया गया। जिसके बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होकर सरधना में संत चार्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचीं। जहां मतपोटियों को जमा कराया गया।
एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर ने कहा कि सरधना तहसील क्षेत्र की मतपेटियां इंटर कॉलेज में जमा की गई हैं। क्षेत्र के एक नगर पालिका सहित पांच नगर पंचायतों के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। निकाय चुनाव की मतगणना 13 मई को होनी है। मतगणना के बाद ही चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होगी। उम्मीदवारों के समर्थक अपने पक्ष में समीकरण होने का दावा करते हुए जीत पक्की मान रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों और पुलिस फोर्स की तैनाती स्ट्रांग रूम पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें