फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: युवक-युवती के शव जंगल में पेड़ पर लटके मिले, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Oct 2022 06:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मृतकों में युवती की पहचान हसनपुर निवासी 21 वर्षीय आंचल सैनी पुत्री अरविंद सैनी और युवक 21 वर्षीय सागर पुत्र बृजमोहन सैनी के रूप में हुई है। सागर मिस्त्री का कार्य करता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के ऊन क्षेत्र के खेड़ाभाऊ गांव के जंगल में रविवार शाम युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके मिले। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवती पास ही के गांव हसनपुर निवासी 21 वर्षीय आंचल सैनी पुत्री अरविंद सैनी और युवक 21 वर्षीय सागर पुत्र बृजमोहन सैनी था। सागर मिस्त्री का कार्य करता था। वह मूल रुप से सहारनपुर के झभीरन गांव का था।

विज्ञापन

वह पिछले 20 वर्षो से वह अपने ननिहाल हसनपुर में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें