फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत, केंद्रों पर दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होते ही सरधना क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर सोमवार सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह और हलचल देखने को मिली। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंच गए। कई छात्र अंतिम समय तक किताबों और नोट्स का पुनरावलोकन करते नजर आए, जबकि अभिभावक बाहर खड़े होकर बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे। आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय के लिए पंजीकृत 436 परीक्षार्थियों में से 390 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। सेंट जोसेफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर सुबह की पाली में 409 में से 402 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट की परीक्षा शाम की पाली में हुई, जिसमें 526 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 519 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें