मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में ठीक कार्य नहीं करने वाले बीएलओ को जिला प्रशासन दंडित कर रहा है। इसी तरह से पूरी मेहनत व लगन से एसआईआर का कार्य करने वाले बीएलओ को भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाए। पीलीभीत जिला प्रशासन ने ऐसे बीएलओ को सम्मानित किया है। ऐसा ही मेरठ में भी किया जाए। संवाद