फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्लॉक प्रमुख ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह

विज्ञापन
सरूरपुर। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया
विज्ञापन
सरूरपुर। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान की ओर से दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम सचिवों ने शामिल होकर एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि दिवाली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। खंड विकास अधिकारी सुमित कुमार भाटी सहित ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर ब्रजपाल चौहान, एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह, एडीओ कृषि चंद्रवीर सिंह, अवधेश राणा, रवि सोम, जितेंद्र, रेशमा देवी, शाहरुख सैफी, पुष्पेंद्र चौहान और सनी मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें