फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ब्लॉक प्रांगण में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष परमार और संचालन पूजा ने किया। बैठक में क्षेत्र की बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों पर अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर अनीता, उपाध्यक्ष पद पर ट्विंकल, एकता व शकुंतला, महामंत्री पूजा, उपमंत्री गीता, कोषाध्यक्ष पारुल, सहकोषाध्यक्ष मोहना तथा ऑडिटर पद पर रूबी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी पदाधिकारियों के नामों पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताते हुए मुहर लगाई। जिला अध्यक्ष संतोष परमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें