फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवानिवृत्ति पर खंड विकास अधिकारी को दी विदाई

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार को विदाई देते ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। विकासखंड कार्यालय में मंगलवार को सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। अमरीश कुमार 19 जुलाई 2023 से हस्तिनापुर विकासखंड में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में विकास खंड में अनेक विकास कार्यों को गति मिली। गो सेवा परिवार के प्रदीप बावेजा ने कहा कि अमरीश कुमार के प्रयासों से क्षेत्र के गो आश्रय स्थलों में बेहतर व्यवस्थाएं विकसित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें