सरूरपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया ग
सरूरपुर। सरूरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपहार और मिष्ठान भेंट किए। साथ ही उन्हें दीपावली की बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है। ब्लॉक स्टाफ ने भी ब्लॉक प्रमुख को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सौहार्द और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।