सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग में वोटर लिस्ट पुर्नानिरक्षण बैठक में मौजूद बीएलओ व ग्रामीण। बीएलओ
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग में पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ ने प्रधान का चुनाव लड़ने संभावित प्रत्याशियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में बीएलओ ने प्रधान पद के प्रत्याशियों व ग्रामीणों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग की अपील की। बुधवार को आयोजित बैठक में बीएलओ मधु रानी, अफसाना, रितु, निर्मला ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव का हर योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने अपील की है कि गांव में जो भी डबल वोट है या किसी मृत्यु हो गई है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने में सहयोग करें। बताया कि ग्रामीणों और प्रत्याशियों के सहयोग से प्रत्येक मतदाता की गहन जांच की जाएगी। मृतकों के नाम हटाने, डबल वोटों को समाप्त करने और अन्य सुधार कार्य शीघ्र किए जाएंगे। निष्पक्ष चुनाव के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी। इस ईशा चौहान, इस्तकार चौहान, गुलबहार, तशरीफ़, बाबू मौजूद रहे।