मेरठ। खालसा हेल्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान और संरक्षक गुरमीत साहनी ने कन्या राधा के विवाह समारोह में कन्यादान कर उसे आशीर्वाद दिया। उसकी जरूरत को देखते हुए नकदी और परिधानों सहित आर्थिक सहयोग भी दिया। बताया गया कि संस्था संरक्षक गुरमीत साहनी की शादी की सालगिरह पर यह सहयोग किया गया। इस मौके पर पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निशान परूथी, राष्ट्रपति पदक अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, मनमोहन ढल, पवन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद