जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती सादगी और सेवाभाव के साथ मनाई गई। सपा नेता वसीम राजा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वसीम राजा ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर केक काटा, मिठाई बांटी और बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्हें गर्म कंबल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बबलू एडवोकेट, इरशाद प्रधान, सद्दाम चौहान व मास्टर इस्माइल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।