फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्लैकबर्न नाइट राइडर्स ने 58 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ब्लैकबर्न नाइट राइडर्स क्लब और स्टार इलेवन टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ब्लैकबर्न नाइट राइडर्स की टीम ने 58 रन से जीत प्राप्त की। ब्लैकबर्न नाइट राइडर्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। इसमें आर्यन ने 53, सालिक ने 51, मोहसिन ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एडवोकेट शाहबाज ने दो, अरीब अंसारी ने दो, अंसारी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की टीम 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन ही बना सकी। इसमें अहमद ने 30, रियान ने 59 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में डॉ. अरशद ने तीन, सरफराज ने तीन विकेट लिए। डॉ. अरशद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें