फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस चौकी का घेराव, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव ढडरा में डोल काटने के मामले में की गई शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार देर रात भोला चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी के माफी मांगने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का हंगामा शांत हुआ।बृहस्पतिवार को ढ़डरा गांव निवासी किसान यूनियन के कार्यकर्ता सोनू ढ़डरा के खेत की पड़ोसी द्वारा डोल काट ली गई। डोल काटने की शिकायत लेकर सोनू भोला पुलिस चौकी पहुंचा। सोनू ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। आरोप है कि सोनू की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पीड़ित को चौकी से बाहर बैठने को कह दिया। सोनू ने किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अनुराग को घटना की सूचना दी। सूचना पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी अन्य साथियों के साथ शाम 7 बजे भोला पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर हंगामा किया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी भी पुलिस चौकी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मामले से थाना प्रभारी को अवगत कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा गलती माने जाने पर रात करीब 10 बजे कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, मामले की जांच के लिए रात में ही मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें