फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा 3 अक्तूबर से देगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 3 अक्तूबर (दिन शनिवार) से तहसील परिसर में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान ने किसान साथियों से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि धरने के दौरान मुख्य रूप से तहसील परिसर, बिजली विभाग और मवाना नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, मवाना में लगने वाली अवैध पैठ, मवाना चीनी मिल द्वारा की जाने वाली मनमानी, मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग व लगने वाले जाम की समस्या और बारिश के दौरान किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने जैसी मांगें प्रमुखता से रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें