फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में भी भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी रोका, हिरासत में लिया

विज्ञापन
दिल्ली जाने के दौरान हिरासत में लिए गए भाकियू संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। दिल्ली स्थित किसान घाट पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को आयोजित विशाल किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे भाकियू संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गांव खेड़ी मनिहार में रोक लिया। पुलिस प्रशासन ने जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान, प्रदेश मंत्री जयदीप सिंह व उनकी पूरी टीम को हिरासत में लेकर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में बैठा दिया। किसान नेता अपने-अपने वाहनों से मेरठ के दौराला टोल प्लाजा पहुंचने के लिए निकले थे। यहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में काफिले को दिल्ली किसान घाट के लिए प्रस्थान करना था। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष अनुपम राणा, जिला संगठन मंत्री पवन चौहान, गुड्डू पुनिया, भूपेंद्र चौहान, जोनी चौहान, धूप सिंह, मुकुल, रण सिंह, गोपाल चौहान और कल्लू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें