फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर भाकियू का धरना प्रदर्शन, बढ़ी विद्युत दरों का विरोध किया

विज्ञापन
सरधना तहसील मुख्यालय पर धरना देते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर बढ़ी विद्युत दरों के खिलाफ सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि दोनों सरकारें किसान, मजदूर, व्यापारी समेत सभी वर्ग परेशान हैं। हाल ही में जहां महंगाई की मार से लोग परेशान थे। वहीं, बढ़ी विद्युत दरों से उपभोक्ताओं पर और बोझ पड़ गया है। सरकार को बढ़ी विद्युत दर तुरंत वापस लेनी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार को सौंपा तथा कार्रवाई की मांग की। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर भाकियू ने सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संचालन राजकुमार करनावल ने किया। यहां संजय दौरालिया, ओमपाल सिंह, रविंद्र सिंह दौराला, नवाब सिंह अहलावत, जमशेद, महताब, आजाद, इंद्रपाल, यशवीर छुर, बलधार सिंह फौजी, यूनुस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें