फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समस्याओं को लेकर भाकियू क्रांतिकारी की बैठक

विज्ञापन
सरधना। भाकियू क्रांतिकारी की बैठक में संगठन विस्तार किया गया। संगठन
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन की बैठक गांव टेहरकी में आयोजित की गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान मजदूरों की समस्याओं को लेकर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। संचालन जिला सचिव बसंत सोम ने किया। इस मौके पर यज्ञ दत्त शर्मा, भूमेश कुमार सोम, राजा ठाकुर रहे। संगठन के विस्तार के तहत विजेंद्र चौहान को राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ का सदस्य, गोपाल सिंह को मंडल सहसचिव, अंकुर कुमार को ग्राम अध्यक्ष टेहरकी, प्रशांत चौहान को तहसील मंत्री, विनोद कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष सरधना तथा सौरभ राज चौहान को ग्राम उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री सरूरपुर संजय त्यागी, रोहित, हर्ष, विशाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें