मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितोरिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माधवपुरम में पौधरोपण किया। इस दौरान ग्रीन बेल्ट में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। संजीव गुप्ता, सरदार अमनदीप सिंह, धर्मेंद्र गुर्जर, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।