फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े में नमो मैराथन का आयोजन करेगा भाजयुमो : सत्येंद्र सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को भाजयुमो पश्चिम क्षेत्र की बैठक हुई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दस हजार युवा भाग लेंगे। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि उनकी टीम प्रदेश में सबसे ज्यादा रक्तदान करेगी। इस दौरान अमल खटीक, सचिन चौधरी, वीनस शर्मा, अंकुर कुशवाह, प्रवीण भड़ाना, काजल त्यागी, मोहन गुर्जर, शुभम चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें