फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला में भाजपा की मतदाता पुनरीक्षण बैठक, बूथ मजबूत करें

विज्ञापन
दौराला - मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा पदाधिकारी बैठक करते। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। दौराला मंडल में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की मतदाता पुनरीक्षण बैठक पूर्व सभासद सूरज अहलावत व निदेशक हरेंद्र चौधरी के आवास पर हुई। बूथ अध्यक्षों ने मतदाता सूची पर मंथन किया। नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और बूथ मजबूत करने पर जोर रहा। अध्यक्षता भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम से योगेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन व बूथ मजबूत करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने को कहा। योगेंद्र चौधरी ने कहा कि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में रवि पूनिया, देवेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह, संजय नामदेव, प्रशांत, जगदेव, ओमप्रकाश, पुनीत, अवनीश, राजकुमार, कपिल और दीपक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें