फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोशाला में चला भाजपा का स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
सरधना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा द्वारा गौशाला में स
विज्ञापन
सरधना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 12 वर्ष विकास के, विश्वास के और जनकल्याण के अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा सरधना नगर मंडल द्वारा मंडी स्थित गोशाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री नितिन शर्मा ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला है। नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राहुल चौहान, आशीष अहलावत, ललित गुप्ता, सुभाष वेद, रक्षित गर्ग, राजकुमार शर्मा, संजीव पंवार, शक्ति सिंधु, वीरेंद्र सैनी एडवोकेट, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें