फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अटल बिहारी जन्म शताब्दी प्रदर्शनी का अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सोमवार को पार्टी की सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ताओं एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या के साथ जीआईसी मैदान में चल रही अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, उनके प्रेरणादायी जीवन प्रसंगों तथा जनकल्याणकारी कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इसके बाद इसी परिसर में चल रहे खादी एवं ग्रामोद्योग मेले का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों एवं खादी उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन कर हस्तशिल्प, हस्तकरघा, ग्रामीण उद्योग तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहन दिया गया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष एवं आईटी महानगर की मॉनिटरिंग कर रही सीमा श्रीवास्तव, विभोर चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें