भाजपा सिसौली मण्डल मे तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद अनिल कुमार तोमर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते
माछरा। भाजपा के सिसौली मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा हसनपुर कदीम से सिसौली तक निकाली गई। भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बाइकों पर सवार होकर निकले। यात्रा मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कदीम से सिसौली तक निकाली गई तथा सिसौली में अमर शहीद अनिल तोमर और राजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देने का कार्य करती है। इस दौरान हरवीर सिंह पाल, भंवर सिंह तोमर, प्रशांत तोमर, विमला जाटव, नीटू, नागेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख कौशल चौहान, भाेपाल सिंह आदि रहे।