फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। भाजपा द्वारा बुधवार को जानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सिवाल स्थित ग्राम पंचायत धौलड़ी के आर्य समाज मंदिर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत किया गया। यात्रा जानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होती हुई ग्राम पंचायत लोहड्डा स्थित फार्म किड्स एकेडमी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू शेट्टी, ब्लॉक प्रमुख जानी गौरव चौधरी, डॉ. जेवी चिकरा, कपिल शर्मा, जिला सहकारी बैंक के संचालक अंकुर सांगवान, प्रदीप गेझा, नरेंद्र गुर्जर, राहुल चौधरी, शिवकुमार, प्रदीप चौधरी, पवन कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें