मेरठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को भाजपा मेरठ महानगर के ब्रह्मपुरी मंडल द्वारा जैन धर्मशाला रेलवे रोड पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कमलदत्त शर्मा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता पार्षद प्रवीण अरोड़ा ने सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं आईटी के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। तीसरे सत्र में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की रणनीति के बारे में बताया। चौथे सत्र में विकास अग्रवाल ने संगठनात्मक कार्यशैली, अनुशासन, समन्वय तथा जिम्मेदारियों के बारे में बताया।