दौराला - बीपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सफाई अभियान चलाते। स्रोत स्वयं
दौराला। बीपी इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिपं अध्यक्ष मनिंदर विहान, भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज, प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, गांव के युवाओं और दौराला विकास खंड की टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन की मदद से झाडियों और कूड़े के ढेर को खेल मैदान से हटाया गया। स्वयंसेवक संघ के शताब्दी पर्व पर खेल मैदान की सफाई कराकर 100 पौधे रोपित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। उन्होंने ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान हरेंद्र सिंह, टीटू चौधरी धंजू, गजेंद्र सिंह, वेद प्रिया शर्मा, विजय कुमार, नरेंद्र सिंह, फौजी सतेंद्र सिवाच, कोच मनीष सिवाच, अंबुज सिवाच, अरविंद सिवाच, अंकुर सिवाच आदि का सहयोग रहा।
दौराला - बीपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सफाई अभियान चलाते। स्रोत स्वयं