सरूरपुर। सीएचसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करते भाजपाई। आयोजक
सरूरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
भाजपा के सरूरपुर मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके चलते सरूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 28 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. सुनील चौधरी, करनावल चेयरमैन लोकेंद्र कुमार, पंडित आदेश फौजी, पंकज शर्मा, गाैतम चाैधरी, अरविंद्र जाटव, रजनीश त्यागी, मनोज प्रमुख, उदयवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।