बिहार में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। (मवाना)
मवाना। भाजपा मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक के नेतृत्व में मखदूमपुर अड्डे पर एनडीए द्वारा बिहार में सरकार बनाने की खुशी में आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गई। जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष शर्मा, अध्यक्ष योगेंद्र जाटव, अनिल सक्सेना, योगेश शर्मा राजू सैनी, राजपाल सैनी, जोगिंदर गुप्ता, सुनील सक्सेना, संजय रस्तोगी, राज गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए मोदी और नीतीश कुमार को बधाइयां दी।