फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिहार में बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
दौराला- बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने पर जश्न मनाते भाजपाई। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को तिरंगा चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, हरेंद्र चौधरी, रवि चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाया गया। जिला अध्यक्ष ने भाजपा की उपलब्धियों का गुणगान किया और भाजपा की नीति से क्षेत्र वासियों को अवगत कराया। बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और मिठाई बांटी। इस मौके पर दौराला समिति के अध्यक्ष राहुल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, अनुज राठी, जोन धनकड़, सोनू, ओमप्रकाश, संजय, पुरुषोत्तम, विनोद, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें