बंगाल में जीत पर मिठाई बांटते भाजपा कार्यकर्ता। (मवाना)
मवाना। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। भाजपा मवाना नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ महामाई बस स्टैंड पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है। इस मौके पर सुभाष दीक्षित, रवि गोला, नामित सभासद बाबू राम प्रजापति, सोनू त्यागी, दर्शन चौहान, महामंत्री विकास सैन, राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, मनीष शर्मा, नगर मंत्री नीटूपाल, मनोज जाटव, आशु त्यागी, योगेंद्र जाटव, अर्जुन जाटव, अर्पण शर्मा मौजूद रहे।