फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा शक्ति केंद्र बैठकों में बूथ मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
दौराला - जेवरी गांव में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रो
विज्ञापन
दौराला। भाजपा दौराला मंडल की ओर से रविवार को विभिन्न गांवों में शक्ति केंद्र बैठकों का आयोजन किया गया। गांव जेवरी खुर्द में आयोजित बैठक में मंडल शक्ति केंद्र, बूथ मैपिंग, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख समिति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा चिरौड़ी, अमित प्रधान रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी सुना। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सुमित पाल, विनीत, ओमेंद्र, हृदयराम, लक्ष्मण, नागेंद्र, अरिहंत, गंगाराम आदि मौजूद रहे। वहीं, शक्ति केंद्र भराला के पनवाड़ी गांव में मंडल मंत्री मुदित शर्मा के आवास पर भी शक्ति केंद्र बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव एवं गन्ना समिति डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी ने आगामी चुनावी कार्यक्रमों और बूथ सशक्तीकरण को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर अंकुर, डॉ. धनेश, अमित, नीरज, सचिन आदि मौजूद रहे।

दौराला - जेवरी गांव में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें