मेरठ में भाजपा सांसद ने शिलान्यास किया।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने सोमवार को 24 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुद्रढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, संजय त्यागी, देवेंद्र गुर्जर, दुष्यंत तोमर सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें कि राज्य योजना के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र की किठौर विधानसभा में खरखौदा से कौल, मुंडाली काला आम होते हुए गढ़ रोड तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है।