गणेशपुर में ज्योतिषाचार्य का सम्मान करते भाजपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। गांव गणेशपुर निवासी पंडित नरेशदत्त शर्मा को ज्योतिष एवं पंचांग लेखन व उत्कृष्ट शोध के लिए सुकरात सामाजिक अनुसंधान विश्वविद्यालय द्वारा डाक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। बुधवार को भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ गणेशपुर पहुंचकर उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने पर पटका पहनाकर सम्मानित किया। जिला मंत्री शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने कहा कि पंडित नरेंद्र शर्मा को यह उपाधि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में 21 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में दी गई। इनके द्वारा निकाला गया भारद्वाज पंचांग संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध है। इस अवसर पर प्रदीप त्यागी, विजेंद्र सिंह, सोपल सिंह, सत्यपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।