फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ शहर विधानसभा में भाजपाइयों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के नेतृत्व में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अरुण गोविल व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने किया। भाजपा नेत्री नूपुर जौहरी ने सबसे पहले तिरंगे को राखी बांधी। इसके बाद सांसद अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा गोविल ने कमलदत्त शर्मा को राखी बांधी। कमलदत्त शर्मा की पत्नी रूपा शर्मा ने अरुण गोविल को राखी बांधी। इसके बाद महिलाओं ने भाजपा नेताओं को राखी बांधी। संचालन राकेश गौड़ व मयूर अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, वर्षा कौशिक, अजय गुप्ता रहे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, मीनल गौतम, रेखा सिंह, ज्योति गंभीर, निर्मला लोधी, विजयलक्ष्मी, आशा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें