दौराला। पूर्व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के दौराला स्थित आवास पर शनिवार को भाजपा दौराला मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने की। बैठक में 21 सितंबर को मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन और कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करना है। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल, जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मोहित राणा, हरेंद्र चौधरी, विनीत गुर्जर, डॉ. धनेश पाल, रामवीर अहलावत, डॉ. ईश्वर पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।