फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेता की पत्नी से छेड़छाड़, पति से लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार रात करीब 11 बजे घर के पास टहल रही भाजपा नेता की पत्नी से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति और बेटे पर हमला किया और सोने की चेन लूट ली। मौके से भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

कॉलोनी में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद का परिवार रहता है। बुधवार रात भोजन के बाद भाजपा नेता पत्नी और बेटे के साथ काॅलोनी के गेट पर घूम रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और फब्तियां कसने लगे और छेड़छाड़ करने लगे। पिता-पुत्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों पिता-पुत्र को को बुरी तरह पीटा। भाजपा नेता की पत्नी व गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड चिल्लाए तो काफी लोग वहां जमा हो गए। उन्हें देखकर आरोपी भागने लगे। एक आरोपी को भीड़ ने भागते हुए दबोच लिया। ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। पिता-पुत्र को इलाज के लिए भेजा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें