भाजपाइयों ने शहीद की बहनों से बंधवाई राखी
मेरठ। सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, प्रधानाचार्य समरेंद्र चौधरी, प्रवेंद्र चौधरी लोग लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी के आवास सिल्वर सिटी में परिवार से मिलने पहुंचे। शहीद आकाश की बहन प्रियंका और शिवानी से सभी ने राखी बंधवाई। आकाश चौधरी के पिता केपी सिंह, माता कमलेश देवी, विशेष चौधरी मौजूद रहे। दुष्यंत रोहटा ने कहा कि हम सब इस दु:ख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ हैं। लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी असम की पहाड़ियों में ट्रेनिंग के दौरान शहीद हो गए थे।