फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेताओं ने प्रत्येक मंडल में सुनी मन की बात

Sun, 28 Jun 2026 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मानसरोवर कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। सांसद अरुण गोविल ने मंडल अध्यक्ष सहंसरपाल के कार्यालय पर कार्यक्रम सुना। महापौर हरिकांत अहलूवालिया एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कमला नगर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने तेजगढ़ी स्थित अपने कार्यालय पर कार्यक्रम में शामिल हुए। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने विजयनगर स्थित कैंप कार्यालय पर, एमएलसी अश्वनी त्यागी ने अक्षरधाम कॉलोनी पल्लवपुरम में, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने ब्रह्मपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, राहुल गुप्ता, संजय त्रिपाठी, प्रद्युम्न त्यागी, पार्षद विक्रांत ढाका, पूनम गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें