मेरठ। लखनऊ में बुधवार को हुई भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्तूबर) तक आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ को लेकर बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई और योजनाबद्ध तरीके से उन्हें लागू करने पर चर्चा हुई। बैठक में मेरठ के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी सहित कई नेता शामिल हुए। संवाद