फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेता की थानेदार से नोकझोंक, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअवैध रूप से चल रहीं बसों की शिकायत करने पर हुआ विवादI
विज्ञापन


Iसंवाद न्यूज एजेंसीI

Iमेरठ। अवैध रूप से निजी बसों के संचालन की शिकायत करने पर रेलवे रोड थाना प्रभारी व भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा की फोन और थाने पर नोकझोंक हुई। इसी बात पर बड़ी संख्या में समर्थक कमल दत्त शर्मा के साथ IIरेलवे रोड थाने पर पहुंचे और हंगामा किया। बताया गया है कि थानेदार के गलती स्वीकार करने पर मामला शांत हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस और भाजपा नेता के बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी, मामला निपट गया है।I
I

ईदगाह पर प्राइवेट डबल डेकर बस पर खड़ी रहती हैं। ये बस जयपुर, अजमेर, राजस्थान, ग्वालियर जाती हैं। इन बसों में माल और सवारी अवैध रुप सवार की जाती हैं। इसकी शिकायत भाजपा के पूर्व पार्षद रमेश प्रधान ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा से की। भाजपा नेता ने इस मामले में इंस्पेक्टर रेलवे रोड आनंद कुमार गौतम से फोन पर बातचीत की। इंस्पेक्टर ने कहा कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता रमेश प्रधान ने इसकी जानकारी आपको पहले दे रखी है। इस पर इंस्पेक्टर ने कमल को थाने आकर बात करने के लिए कहा। I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइसके बाद कमल दत्त शर्मा बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रेलवे रोड थाने पहुंच गए। यहां पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया। कमल दत्त शर्मा की नोकझोंक की वीडियो वायरल हो गई। कमल दत्त शर्मा का कहना था कि शिकायत पर भी संज्ञान लेने के बजाय अनदेखा किया जा रहा है। अवैध रूप से चल रहीं बसों में सामान भी ले जाकर जीएसटी चोरी की जा रही है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें