फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता के भतीजे पर किया हमला, दो हिरासत में
विज्ञापन

मेरठ। पीवीएस चौकी के पास भाजपा के शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। भाजपा नेता का भतीजा दिल्ली के महेंद्रा शोरूम में मैनेजर है। पुलिस ने मौके से दो हमलावरों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा के शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर ने बताया कि उनके भतीजे पंकज कपूर दिल्ली महेंद्रा शोरूम में मैनेजर हैं। शुक्रवार शाम वह बाइक से घर आ रहे थे। पीवीएस चौकी के पास सामान लेने के लिए वह रुक गए। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रहे एक शराबी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उसके साथी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने पंकज कपूर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें