दौराला - रक्षा मंत्री से मुलाकात करते अक्षय। स्रोत: स्वयं
सरधना। भाजपा नेता अक्षय रोहटा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। अक्षय रोहटा ने बताया कि उन्होंने गांव किनौनी में हिंडन नदी पर ग्रामीणों की आवाजाही के लिए स्थायी पुल के निर्माण की मांग की। साथ ही मेरठ–बड़ौत मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता बताते हुए सड़क पर हो रहे हादसों का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा किसानों के हित में गन्ना भुगतान समय से कराने का विषय भी रक्षा मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के सशक्त नेतृत्व और देश की सुरक्षा के प्रति उनके संकल्प से सभी को प्रेरणा मिलती है। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।