फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेता ने तीन लोगों पर लगाया 50 लाख रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन सिंघल ने तीन लोगों पर 50 लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले को आपसी विवाद बता रही है। मास्टर कॉलोनी निवासी अमन सिंघल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी एक राशन और एक साड़ी की दुकान माधवपुरम में है। आरोप है कि 11 जनवरी को तीन लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और 50 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी। विरोध करने पर दुकान बंद कराने और परिवार के खात्मे की धमकी दी। इससे उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने तहरीर में तीनों आरोपियों को नामजद किया है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें