फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा ने मेरठ-सहारनपुर शिक्षक-स्नातक चुनाव की तैयारियां तेज कीं

विज्ञापन
सरधना। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब
विज्ञापन
सरधना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को सरधना के एक पब्लिक स्कूल में बैठक आयोजित कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा हुई। मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने बैठक की अध्यक्षता की। विधानसभा संयोजक दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बैठक में भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने पर भी चर्चा हुई। शिक्षक मतदाताओं के लिए सरधना और दौराला ब्लॉक परिसर में मतदान केंद्र बने हैं। स्नातक मतदाताओं के लिए नगर पालिका सरधना और दोनों ब्लॉक परिसरों में मतदान की व्यवस्था है। बैठक में मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, उपाध्यक्ष मंगू प्रधान, ललित गुप्ता, रक्षित गर्ग, सुभाष वेद, दीपक विश्वकर्मा, संजीव शर्मा, विमला अरोरा, श्वेता वर्मा, शालिनी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें