अमरपुर गांव में एकल मैच का उद्घाटन करते हसनपुर कला ग्राम प्रधान जग्गी
किठौर। गांव अमरपुर में रविवार को हसनपुर कला के ग्राम प्रधान जग्गी ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। मैच में बिंदल पंचगाव व सलमान दौताई की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें बिंदल पचगांव ने एक ओवर में चार छक्के लगाए जबकि सलमान दौताई ने एक ओवर में तीन छक्के लगाए। मैच में बिंदल पचगांव की टीम को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान विजेता टीम को 7100 रुपये और दूसरे स्थान पर रही टीम को 5100 का नकद इनाम दिया गया। इस दौरान मैच के आयोजक प्रिंस उर्फ हेडन मौजूद रहे।