परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने गांवड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया कि पुलिस गांवडा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सहित चालक को दबोच लिया और थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी भानु उर्फ वंश निवासी गांव सोना ने बाइक चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।