फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित दो चोर पकड़े

विज्ञापन
रोहटा थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरूरपुर। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को धर दबोचा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कैथवाड़ी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान किनौनी गांव की तरफ से एक केटीएम बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक रफ्तार बढ़ाकर निकलने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। वे बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि यह बाइक दिल्ली से चुराई थी। इसके अतिरिक्त दिल्ली से कई और बाइक चोरी करना कबूल किया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने अपने नाम शुभम पुत्र संजय निवासी उकसिया थाना रोहटा व रोहित पुत्र कंवरपाल निवासी मोहल्ला सनलाइट हरिनगर दिल्ली बताया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें