फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में चर्च मेले के दौरान बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र में चर्च मेले के दौरान बाइक चोरी का मामला सामने आया है। नारंगपुर निवासी त्रिश त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पड़ोसी प्रमोद कुमार त्यागी की स्प्लेंडर बाइक लेकर 25 दिसंबर को सरधना चर्च मेला देखने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अपनी बाइक मोहल्ला घोसियान स्थित सरकारी स्कूल के पीछे खड़ी की और मेला देखने चले गए। शाम करीब पांच बजे जब वे वापस लौटे तो मौके से बाइक गुम मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें