फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर शुक्रवार की शाम वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुनीत निवासी गांव कौल थाना मवाना शुक्रवार की शाम बागपत से मेरठ की ओर बाइक से जा रहा था। किसी वाहन से बचने के चक्कर में सुनीत बाइक सहित डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गया। गिरते ही उसके पीछे आ रही एक अज्ञात पिकअप गाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान उसकी हालत खराब बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें